Sunday, February 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशअब पन्ना की सुरक्षा भी 112 के हाथ, पुलिस अधीक्षक ने 16...

अब पन्ना की सुरक्षा भी 112 के हाथ, पुलिस अधीक्षक ने 16 नई गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना: जिले में डायल 112 सेवा का शुभारंभ किया गया, जो अब डायल 100 की जगह लेगी। पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण एस थोटा ने सिविल लाइन पन्ना से 16 नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले पुलिस लाइन में मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर 112 वाहनों का लोकार्पण किया गया।

अब आपातकाल की स्थिति में नागरिक केवल 112 नंबर डायल कर पुलिस की तत्काल मदद पा सकेंगे। इन वाहनों को जिले के विभिन्न थानों में तैनात किया गया है। ये आधुनिक जीपीएस सिस्टम से लैस हैं और घटना स्थल पर तुरंत पहुंचकर सहायता उपलब्ध कराएंगे। एसपी थोटा ने बताया कि विशेष प्रशिक्षण प्राप्त स्टाफ हर परिस्थिति को प्रभावी ढंग से संभालेगा। इस पहल से पन्ना जिले में पुलिस सेवाएं और अधिक सुलभ व तेज होंगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप मध्यप्रदेश पुलिस ने इंटीग्रेटेड हेल्पलाइन नंबर 112 की शुरुआत की है, जिसे डायल करने पर नागरिकों को हर तरह की सहायता प्राप्त होगी। यह व्यवस्था लागू करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने अथक परिश्रम किया है।

Related Articles

Latest News