Sunday, March 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशनर्सिंग छात्र ने स्वयं को गोली मारकर की आत्महत्या, बेटे को खून...

नर्सिंग छात्र ने स्वयं को गोली मारकर की आत्महत्या, बेटे को खून से लथपथ देख बेहोश हुई मां

दतिया। एमपी के दतिया स्थित ग्राम सिकरी में सरपंच सुशीला जाटव के बेटे ने स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फायरिंग की आवाज सुनते ही मां मौके पर पहुंची तो देखा कि बड़ा बेटा खून से खून से लथपथ हालत में पड़ा है। बेटे को इस हालत में देख मां सुशीला जाटव बेहोश हो गई। मामला इंदरगढ़ थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार ग्राम सिकरी की सरपंच सुशील जाटव का बेटा विशाल ग्वालियर में नर्सिंग फाइनल ईयर का स्टूडेंट था। एक दिन पहले ही विशाल ग्वालियर से अपने गांव आया था। सुबह के वक्त भाई छत पर नहा रहा था, मां सुशीला जाटव कपड़े धो रही थी। इस दौरान विशाल ने कमरे में कट्टा निकालकर स्वयं को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर मां व भाई सहित अन्य परिजन दौड़कर कमरे में पहुंचे तो देखा कि विशाल खून से लथपथ हालत में पड़ा है।

मां तो बेटे को इस हालत में देख बेहोश हो गई, वहीं भाई सहित अन्य परिजन उठाकर अस्पताल ले गए, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद विशाल को मृत घोषित कर दिया, डाक्टरों का कहना था कि विशाल के सीने में गोली धंसी हुई है।

खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ में बताया कि विशाल विशाल किसी तरह के तनाव की बात साझा नहीं करता था। घर में भी किसी तरह का तनाव नहीं था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

Latest News