Homeमध्य प्रदेशलाईनमैनों से मूल कार्य नहीं करा रहे अधिकारी, संघ प्रतिनिधियों ने मुख्य...

लाईनमैनों से मूल कार्य नहीं करा रहे अधिकारी, संघ प्रतिनिधियों ने मुख्य अभियंता से की चर्चा

जबलपुर। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में विगत दिवस जबलपुर रीजन के मुख्य अभियंता एसके गिरिया से तकनीकी कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को निराकरण करने हेतु चर्चा की गई।

चर्चा के दौरान हरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी प्रबंधन के द्वारा लाईनमैनों की भर्ती एफओसी एवं मेंटेनेंस के कार्य के लिए की जाती है, तो उनसे अन्य कार्य जैसे राजस्व वसूली, बाबूगिरी आदि का कार्य न कराया जाये।

लाइनमैनों की भर्ती को उनके मूल कार्य का प्रशिक्षण केंद्रीय प्रशिक्षण केंद्र में दिया जाता है, लेकिन अधिकारियों के द्वारा अन्य कार्य जाता है और जरा सी गलती होने पर अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालन अभियंता ऑनलाइन मीटिंग लेकर सार्वजनिक रूप से लाइनमैनों की बेइज्जती की जाती है, जिसे लेकर संघ प्रतिनिधियों ने तीव्र आक्रोश जताया।
हरेंद्र श्रीवास्तव ने मांग की है कि ऐसे अधिकारियों से उच्च पद का प्रभार वापस ले लेना चाहिए।

बैठक में सीई का ध्यानाकर्षण कराते हुए बताया गया कि नियमित, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों के पास पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा उपकरण नहीं है, तत्काल प्रदान किये जायें, ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 2 वर्ष से एक्स्ट्रा वेजेस नहीं दिया गया है, तत्काल दिया जावे।

कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश नहीं दिया जा रहा है और न ही अवकाश के दिन कार्य करने पर दोगुनी दर से वेतन दिया जा रहा है।

अधिकारी अवकाश के दिन ड्यूटी लगाने का लिखित आदेश भी नहीं निकालते हैं। लाईनमैनों को प्रताडि़त किया जा रहा है, अनावश्यक सस्पेंड किया जा रहा है, नोटिस देकर वेतन वृद्धि रोकी जा रही है।

मुख्य अभियंता ने आश्वासन दिया है कि लाइनमैनों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जावेगा। चर्चा के दौरान केएन लोखंडे, मोहन दुबे, विनोद दास, लखन सिंह राजपूत, देवेंद्र ठाकुर, संजय दुबे, संत कुमार राय, संदीप अग्रवाल, मुकेश सिंह, इंद्र कुमार राय, राजेश बिसेन, जीएस राठौर आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Latest News