Homeमध्य प्रदेशधुरेड़ी के दिन रंगों की जगह बहाया खून, पुरानी रंजिश पर युवक...

धुरेड़ी के दिन रंगों की जगह बहाया खून, पुरानी रंजिश पर युवक की नृशंस हत्या, गांव में तनाव का माहौल

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में मझौली स्थित ग्राम पडुआ में धुरेड़ी के दिन रंगों की जगह खून बहाया गया। यहां पर पुरानी रंजिश के चलते अजय उर्फ अज्जू ठाकुर की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।

अजय ठाकुर की हत्या से गांव में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया।

पुलिस के अनुसार ग्राम खबरा निवासी अजय ठाकुर उर्फ अज्जू ठाकुर धुरेड़ी के दिन रंग खेलकर गांव की गली से गुजर रहा था। इस दौरान मयंक पिता राजेश सेन मिल गया, जिससे पुरारी रंजिश को लेकर विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ा कि मयंक ने अपने साथियों के साथ मिलकर अजय पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

हमले में सिर पर चोट आने से अजय की मौके पर ही मौत हो गई। अजय ठाकुर की हत्या की खबर गांव में आग की तरह फैल गई, देखते ही गांव के सैकड़ों लोग एकत्र हो गए, जिन्होने घटना पर आक्रोश जताया।

खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। एहतियात के तौर पर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Latest News