Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशबिजली कंपनियों के संविदा कार्मिकों के लिए नई संविदा नीति लागू किए...

बिजली कंपनियों के संविदा कार्मिकों के लिए नई संविदा नीति लागू किए जाने के आदेश जारी

मध्य प्रदेश की बिजली कंपनियों के सभी संविदा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए नई संविदा नीति 2023 लागू करने के आदेश जारी हो गए हैं।

संविदा नीति 2023 में बिजली कंपनियों के संविदा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नई नीति के अंतर्गत अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करना, सीपीआई इंडेक्स के अनुसार प्रतिवर्ष वेतन वृद्धि करना, ग्रेच्यूटी का लाभ देना, सीधे टर्मिनेशन की कार्यवाही नहीं करना, नियमित कर्मियों की भांति सस्पेंड की कार्यवाही करके आधे वेतन का भुगतान करना, नियमित कर्मियों की भांति मातृत्व अवकाश एवं पितृत्व अवकाश की पात्रता, पूर्व की अपेक्षा पांच दिवस की छुट्टी में बढ़ोतरी, चिकित्सा लाभ देना, कार्य के दौरान दुर्घटना पर नियमित कर्मी की भांति चिकित्सा लाभ प्रदान करना, नियमित भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण तथा नई पेंशन स्कीम का फायदा मिलेगा।

Related Articles

Latest News