Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में 8,500 से अधिक पदों पर होगी...

मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में 8,500 से अधिक पदों पर होगी आउटसोर्स वर्करों की भर्ती

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मध्य प्रदेश को स्वस्थ, समृद्ध और सक्षम राज्य बनाने की दिशा में हम निरंतर अग्रसर हैं। स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए संस्थागत संसाधनों के साथ-साथ मानवीय संसाधनों की उपयुक्त उपलब्धता भी अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि राज्य की प्रत्येक स्वास्थ्य संस्था में सुचारु सेवा का प्रदाय सुनिश्चित करने हेतु आईपीएचएस मानक अनुसार चिकित्सकीय और सहायक चिकित्सकीय स्टाफ की भर्ती, इसी संकल्प का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने समय-सीमा में पदपूर्ति की कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश के समस्त जिला, सिविल, सामुदायिक, प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों में 168 कंप्यूटर ऑपरेटर/डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं 8493 मल्टी स्कील्ड ग्रुप डी आउटसोर्स वर्कर की भर्ती की जा रही है।

यह नियुक्ति पंजीकृत आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से भंडार क्रय नियम एवं वित्तीय निर्देशों का पालन करते हुए की जाएगी। सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों व सिविल सर्जनों को समयसीमा में पदपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Latest News