Sunday, March 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशपारसी नाटक ‘सीता बनवास’ के पोस्टर का विमोचन संपन्न

पारसी नाटक ‘सीता बनवास’ के पोस्टर का विमोचन संपन्न

जबलपुर। रंगाभरण थिएटर, जबलपुर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय नाट्य कार्यशाला में तैयार होने वाले भव्य पारसी नाटक ‘सीता बनवास’ के पोस्टर का विमोचन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह बहुचर्चित नाटक उर्दू–हिंदी, पारसी रंगमंच के प्रख्यात नाटककार आग़ा हश्र कश्मीरी द्वारा लिखित है।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमति रुचि विश्वमोहन मालपाणी जी, विशिष्ट अतिथि डॉ सुधांशु गुप्ता*अभिनव जैन एवं *पंकज स्वामी गुलूष उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से नाटक के पोस्टर का विमोचन किया तथा पारसी रंगमंच की समृद्ध परंपरा और रंगाभरण थिएटर के निरंतर सांस्कृतिक प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ‘सीता बनवास’ भारतीय सांस्कृतिक चेतना, स्त्री-संवेदना और मानवीय मूल्यों को गहराई से प्रस्तुत करने वाला नाटक है, जो पारसी रंगमंच की विशिष्ट शैली में दर्शकों के समक्ष एक सशक्त अनुभव लेकर आएगा।

नाटक का निर्देशन अक्षय सिंह ठाकुर द्वारा किया जा रहा है। संगीत निर्देशन ज़फ़र संजरी का है, पारसी थिएटर में पले-बढ़े ज़फ़र संजरी पारसी रंगमंच और संगीत के विशेषज्ञ हैं, जिन्हें इस नाट्य प्रस्तुति के लिए मुंबई से विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। उनका संगीत नाटक को पारसी रंगमंच की पारंपरिक गरिमा और भावनात्मक गहराई प्रदान करेगा।

यह नाट्य प्रस्तुति उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (NCZCC), संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित की जा रही है। नाटक का मंचन 15 मार्च 2026 को सायं 7:00 बजे, तरंग प्रेक्षागृह, रामपुर, जबलपुर में रंगाभरण थिएटर तथा केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद, एम. पी. पावर मैनेजमेंट के संयुक्त तत्वाधान में किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में रंगाभरण थिएटर परिवार की ओर से सभी अतिथियों, कलाकारों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Latest News