Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशविद्युत कर्मियों के उत्कृष्ट और संयुक्त प्रयास से बिजली कंपनियां हासिल करेंगी...

विद्युत कर्मियों के उत्कृष्ट और संयुक्त प्रयास से बिजली कंपनियां हासिल करेंगी अपने लक्ष्य

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह व पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने विद्युत अभ‍ियंताओं व कार्म‍ियों को नव वर्ष की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी के उत्कृष्ट व संयुक्त प्रयास से विद्युत कंपनियों की प्रगति और उपभोक्ताओं को संतुष्ट करने के लक्ष्य हासिल किए जा सकेंगे।

मनजीत सिंह व सुनील तिवारी आज एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के मानव संसाधन व प्रशासन कार्यालय के संयोजन में शक्त‍िभवन के ब्लॉक नंबर 14-15 के समक्ष नववर्ष अभ‍िनंदन समारोह में विद्युत अभ‍ियंताओं व कार्मिकों को संबोध‍ित कर रहे थे।

इस अवसर पर एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन व प्रशासन) राजीव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में विद्युत अभ‍ियंता व कार्मिक उपस्थि‍त थे।

मनजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश के सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं को सतत् व निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के लिए विद्युत कंपनियां दृढ़ संकल्पित हैं।

सुनील तिवारी ने कहा कि पिछले वर्ष की चुनौतियों को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया और आशा है कि प्रदेश के विद्युत क्षेत्र के अभ‍ियंता व कार्मिकों के सम्म‍िलि‍त प्रयास से वर्ष 2024 के लक्ष्यों को निर्धारित समयावधि‍ में गुणवत्तापूर्ण ढंग संपादित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्युत अभ‍ियंता व कार्मिक प्रत्येक चुनौती का सामना करने व उन्हें निष्पाद‍ित करने में पूर्णत: सक्षम हैं।

कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन पावर मैनेजमेंट कंपनी के जनसम्पर्क अध‍िकारी पंकज स्वामी ने किया।

Related Articles

Latest News