Thursday, June 18, 2026
Homeमध्य प्रदेशPresident Murmu का बैतूल प्रथम आगमन पर परम्परागत लोक नृत्य की प्रस्तुति...

President Murmu का बैतूल प्रथम आगमन पर परम्परागत लोक नृत्य की प्रस्तुति से किया स्वागत

President Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का गुरुवार को बैतूल प्रथम आगमन पर गोंडी जनजातीय कड़पड़ा दल के कलाकारों ने परंपरागत लोक नृत्य की प्रस्तुति कर राष्ट्रपति का स्वागत किया।

राष्ट्रपति ब्रह्मकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित “आध्यात्मिक जागृति से जनजातीय समाज का सशक्तिकरण” महासम्मेलन में शामिल हुईं। राष्ट्रपति मुर्मु के साथ ब्रह्मकुमारी संस्था के सदस्यों ने सामूहिक फोटो क्लिक करवाया।

President Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के बैतूल आगमन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उईके, भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख एवं आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर राष्ट्रपति का अभिनंदन किया और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

President Murmu : राष्ट्रपति ने रुद्राक्ष का पौधा रोपा

राष्ट्रपति मुर्मु ने बैतूल के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में पवित्र एवं औषधीय गुणों से भरपूर रुद्राक्ष का पौधा लगाया।

President Murmu : इस गरिमामय अवसर पर मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके तथा प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सभी गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर इसकी गरिमा को और बढ़ाया। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास, जनजातीय समाज के उत्थान तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई, जिससे आयोजन का माहौल पूरी तरह उत्सवमय और ऐतिहासिक बन गया।

सभी गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए आयोजन की गरिमा बढ़ाई।

Related Articles

Latest News