Rail news : जबलपुर। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रीवा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन-रीवा एक्सप्रेस त्रि-साप्ताहिक ट्रेन का स्लीमनाबाद रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव प्रदान किया गया है। यह सुविधा दिनांक 16 मई 2026 से मिलने लगी हैं।

Information regarding experimental stoppage of Rewa-Itwari-Rewa Express train at Sleemanabad Railway Station:-
गाड़ी संख्या 11754 रीवा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन एक्सप्रेस त्रि-साप्ताहिक (सोमवार, बुधवार एवं शनिवार) ट्रेन दिनांक 16 मई 2026 से स्लीमनाबाद रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय रात 19:51/19:52 बजे रुकने लगी है।

गाड़ी संख्या 11753 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन-रीवा एक्सप्रेस त्रि-साप्ताहिक (मंगलवार, गुरुवार एवं रविवार) ट्रेन दिनांक 18 मई 2026 से स्लीमनाबाद रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय भोर 04:44/04:45 बजे रहेगा।
यात्रीगण रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 रेल मदद से गाड़ी के ठहराव की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।











