Sunday, September 6, 2026
Homeमध्य प्रदेशRailway : जबलपुर रेल मंडल ने कसा शिकंजा, 3.57 लाख बिना टिकट...

Railway : जबलपुर रेल मंडल ने कसा शिकंजा, 3.57 लाख बिना टिकट यात्री पकड़े

जबलपुर. पमरे के जबलपुर रेल मंडल में यात्री गाडिय़ों एवं स्टेशनों पर चलाए जा रहे सघन टिकट जांच अभियान के द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के पांच माह, 1 अप्रैल 2026 से 31 अगस्त 2026 तक मंडल के वाणिज्य विभाग की टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 3 लाख 57 हजार से अधिक अनियमित, बिना टिकट एवं अनबुक्ड लगेज के मामले पकड़े. इन मामलों से रेलवे को 31 करोड़ 39 लाख रुपये से अधिक का  रेल राजस्व प्राप्त हुआ.

मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा के प्रभावी मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशांक गुप्ता के नेतृत्व में टिकट जाँच स्टाफ एवं वाणिज्य विभाग की टीम द्वारा मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं यात्री गाडिय़ों में निरंतर सघन एवं लक्षित टिकट जाँच अभियान चलाए गए. इन अभियानों का उद्देश्य बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण के साथ-साथ रेलवे राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा.

 टिकट जाँच अभियान के परिणाम

(1 अप्रैल 2026 से 31 अगस्त 2026 तक)
1. बिना टिकट यात्रा
पकड़े गए मामले : 1 लाख 60 हजार
प्राप्त राजस्व : 16 करोड़ 63 लाख रुपये से अधिक
2. अनुचित टिकट / निम्न श्रेणी के टिकट पर उच्च श्रेणी में यात्रा
पकड़े गए मामले : 1 लाख 88 हजार
प्राप्त राजस्व : 14 करोड़ 63 लाख रुपये से अधिक
3. बिना बुक कराए अतिरिक्त सामान (ओवरलोडेड लगेज)
पकड़े गए मामले : 8760
प्राप्त राजस्व : 13 लाख 49 हजार रुपये
यात्रियों से रेल प्रशासन की अपील

रेल प्रशासन यात्रियों से की ये अपील

यात्रा से पूर्व मान्य टिकट अवश्य खरीदें.
ई-टिकट की प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) पर यात्रा न करें.
स्टेशन परिसर एवं प्लेटफॉर्म पर प्रवेश के लिए यात्रा टिकट अथवा प्लेटफॉर्म टिकट अवश्य रखें.
निर्धारित सीमा से अधिक सामान के साथ यात्रा करने पर लगेज की बुकिंग अवश्य कराएं.
अपनी यात्रा के लिए उचित श्रेणी का टिकट लेकर ही यात्रा करें.

उचित एवं वैध टिकट के साथ यात्रा करने से यात्री अनावश्यक जुर्माने से बचने के साथ-साथ रेलवे की सेवाओं को सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखने में भी सहयोग कर सकते हैं.
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशांक गुप्ता ने बताया कि यात्रियों को सुविधाजनक एवं नियमबद्ध यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंडल में टिकट जांच के विशेष अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे. अनियमित एवं बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रेलवे नियमों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Latest News