Homeमध्य प्रदेशRailway News : 30 मई से नए एलएचबी रैक में दौड़ेगी श्रीधाम...

Railway News : 30 मई से नए एलएचबी रैक में दौड़ेगी श्रीधाम एक्सप्रेस, बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं

Railway News : जबलपुर। भारतीय रेलवे यात्रियों को बेहतर सुरक्षा, अधिक आरामदायक यात्रा एवं उन्नत परिचालन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में यात्री सुविधाओं के विस्तार हेतु अधिक से अधिक रेलगाड़ियों में आधुनिक लिंक हॉफमैन बुश (एलएचबी) कोच लगाए जा रहे हैं।

पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट एवं गुजरने वाली जबलपुर–निजामुद्दीन–जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस के रेक को रेल प्रशासन द्वारा आईसीएफ से एलएचबी रैक में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है। एलएचबी रैक से संचालित ट्रेन की जानकारी इस प्रकार है –

Railway News
Railway News
Railway News : Converted into LHB coaches from the starting date:-

1) गाड़ी संख्या 12192 जबलपुर-निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन जबलपुर से दिनाँक 30 मई 2026 से एलएचबी रैक से चलेगी।
2) गाड़ी संख्या 12191 निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन निजामुद्दीन से दिनाँक 31 मई 2026 से एलएचबी रैक से चलेगी।

Railway News :परिवर्तित कोच कंपोजीशन :- इस ट्रेन में 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 02 वातानुकूलित द्वितीय, 05 वातानुकूलित तृतीय, 01 वातानुकूलित तृतीय इकॉनमी, 07 स्लीपर, 04 सामान्य श्रेणी, 1 एसएलआरडी एवं 1 जनरेटर कार सहित कुल 22 एलएचबी कोच रहेंगे।
Railway News
Railway News
Railway News : एलएचबी कोच लगने से ट्रेन में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 24 बर्थ, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 104 बर्थ, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 360 बर्थ, वातानुकूलित तृतीय इकॉनमी श्रेणी में 80 बर्थ, स्लीपर में 560 बर्थ सहित आरक्षित कुल 1128 बर्थ उपलब्ध होगी।
Railway News
Railway News

उल्लेखनीय है कि एलएचबी कोच पारंपरिक आईसीएफ कोचों की तुलना में अधिक सुरक्षित, आरामदायक एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त होते हैं। उच्च गति पर संचालन क्षमता, हल्के वजन एवं उन्नत डिज़ाइन के कारण ये कोच यात्रियों को अधिक सहज, सुरक्षित और सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करते हैं।

Related Articles

Latest News