जबलपुर ।रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कौशल विकास विभाग एवं मानसिक स्वास्थ्य एवं छात्र कल्याण प्रकोष्ठ द्वारा विज्ञान भवन में तीन दिवसीय “मिक्स मीडिया आर्ट” मानसिक स्वास्थ्य एवं कलात्मक कौशल के विकास हेतु कार्यशाला का आयोजित की जा रही है।
कार्यशाला के आज दिनांक २० फरवरी २०२६ को प्रथम दिवस प्रतिभागियों को मिक्स मीडिया आर्ट विद मधुबनी की विशेष प्रशिक्षण सत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर प्रशिक्षक के रूप में सुश्री श्रीया जैन उपस्थित रहीं, जिन्होंने विद्यार्थियों को मधुबनी कला की पारंपरिक शैली के साथ मिक्स मीडिया तकनीक का समन्वय करना सिखाया।
उन्होंने रंगों के संयोजन, डिजाइन संरचना तथा विभिन्न टेक्सचर के प्रयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक कलाकृतियों का निर्माण किया।
कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, कलात्मक कौशल एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना तथा पारंपरिक कला को आधुनिक तकनीकों के साथ जोड़कर नई संभावनाओं से परिचित कराना है।
कार्यशाला का दूसरा दिवस कल आयोजित होगा, जिसमें प्रतिभागियों को लिप्पन आर्ट बनाना सिखाया जाएगा।
कार्यशाला में छात्र छात्राओं के साथ साथ विश्वविद्यालय के शिक्षक, अतिथि विद्वान एवं कर्मचारी जनों ने भी बढ़ चड़ का रुचि दिखाई, आयोजकों के अनुसार आगामी सत्र भी विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी सिद्ध होगा।
कार्यशाला में डॉ देवीलता रावत, डॉ मीनल दुबे, डॉ तरुणा राठौर, डॉ राजुल अग्रवाल, डॉ मुक्ति मिश्रा, सुश्री रविता सिंह, सुश्री जोहफिश मंसब अनसारी उपस्थित रह कर सक्रिय सहभागिता की गई।











