Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशबोहानी स्टेशन पर रुकेगी रानीकमलापति-आधारताल इंटरसिटी, दोनों दिशाओं में हाल्ट प्रारंभ

बोहानी स्टेशन पर रुकेगी रानीकमलापति-आधारताल इंटरसिटी, दोनों दिशाओं में हाल्ट प्रारंभ

जबलपुर. यात्रियों की मांग पर पश्चिम मध्य रेल प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। आधारताल–रानी कमलापति इंटरसिटी एक्सप्रेस को जबलपुर रेल मंडल के बोहानी स्टेशन पर दोनों दिशाओं में 1 मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। यह व्यवस्था आधारताल से 17 फरवरी और रानी कमलापति से 18 फरवरी 2026 से प्रभावी होगी और अगले आदेश तक जारी रहेगी।

रेलवे के मुताबिक, इस निर्णय से बोहानी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। अब उन्हें प्रमुख स्टेशनों तक जाने के लिए अतिरिक्त दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।

यह रहेगी समय सारिणी

गाड़ी संख्या 22188 आधारताल-रानी कमलापति इंटरसिटी एक्सप्रेस बोहानी स्टेशन पर शाम 8:11 बजे पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 22187 रानी कमलापति-आधारताल इंटरसिटी एक्सप्रेस का आगमन समय सुबह 08:25 बजे निर्धारित किया गया है। हालांकि ठहराव मात्र 1 मिनट का होगा, लेकिन इससे दैनिक अप-डाउन करने वाले यात्रियों, विद्यार्थियों और छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

स्थानीय यात्रियों को सीधा फायदा

अतिरिक्त ठहराव से संबंधित क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी और स्थानीय स्तर पर रेल सेवाओं का दायरा बढ़ेगा। बोहानी क्षेत्र के लोगों को अब जबलपुर और भोपाल की ओर आने-जाने में समय और खर्च दोनों की बचत होगी। रेल यात्रियों से अपील की गई है कि वे ट्रेनों की विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित रेलवे स्टेशन, रेल मदद हेल्पलाइन 139 या अधिकृत ऑनलाइन वेबसाइट का उपयोग करें।

Related Articles

Latest News