Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशश्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह की इकाई का रिकार्ड तोड़ प्रदर्शन- 100.18...

श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह की इकाई का रिकार्ड तोड़ प्रदर्शन- 100.18 प्रतिशत रहा पीएलएफ

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह दोंगलिया (खंडवा) की 660 मेगावाट की इकाई नंबर 3 ने गत दिवस लगातार दूसरे दिन अपनी उत्पादन क्षमता से अध‍िक रिकार्ड तोड़ 158.7 लाख यूनिट उच्चतम दैनिक विद्युत उत्पादन किया। यूनिट का प्लांट लोड फेक्टर (पीएलएफ) 100.18 फीसदी रहा।

श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह जब से स्थापित हुआ है, तब से पहली बार उसकी किसी विद्युत इकाई ने 100 फीसदी से अध‍िक का पीएलएफ हासिल किया। इससे पूर्व श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह की 600 मेगावाट क्षमता की इकाई नंबर 2 ने वर्ष 2015 में 100 प्रतिशत पीएलएफ अर्जित किया था।

उल्लेखनीय है कि इकाई नंबर तीन ने 3 फरवरी को 158.3 लाख यूनिट विद्युत उत्पादन कर रिकार्ड बनाया था। उस दौरान यूनिट का पीएलएफ 99.94 फीसदी रहा था।

श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह की वर्तमान विद्युत उत्पादन क्षमता 2520 मेगावाट है। यहां पहली व दूसरी इकाई 600-600 मेगावाट और तीसरी व चौथी इकाई 660-660 मेगावाट की हैं। 

ऊर्जा मंत्री ने दी बधाई

श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह के यूनिट नंबर 3 के अभ‍ियंताओं व कार्मिकों द्वारा 100 प्रतिशत से अध‍िक पीएलएफ अर्जित और क्षमता से अध‍िक उत्पादन करने जैसी उपलब्ध‍ि के लिए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा नीरज मंडलोई व कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने बधाई दी।

Related Articles

Latest News