Sadhana Week 2026 :मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) ने “साधना सप्ताह 2026” के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की सभी विद्युत कंपनियों में प्रथम स्थान प्राप्त कर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का गौरव हासिल किया है। 2 से 10 अप्रैल तक आयोजित “साधना सप्ताह 2026” देश के सबसे बड़े सिविल सेवा क्षमता निर्माण अभियानों में से एक है, जिसका उद्देश्य नागरिकों के प्रति उत्तरदायी एवं सेवा-उन्मुख शासन के लिए आवश्यक कौशलों का विकास करना है।
Sadhana Week 2026 :कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, क्षमता निर्माण आयोग तथा कर्मयोगी भारत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस पहल ने प्रशासनिक दक्षता और क्षमता निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया। इस आयोजन में केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों के विभागों और अनेक प्रशिक्षण संस्थानों ने सक्रिय रूप से भागीदारी निभाई।

Sadhana Week 2026 : कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों और कर्मचारियों के कौशल विकास, कार्यकुशलता में वृद्धि तथा सुशासन की दिशा में नवाचारों को प्रोत्साहित करना रहा। विभिन्न सत्रों, कार्यशालाओं और गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को न केवल नई कार्यप्रणालियों से अवगत कराया गया, बल्कि उन्हें अपने अनुभव साझा करने और बेहतर प्रशासनिक मॉडल विकसित करने का अवसर भी मिला। इस तरह की पहलें शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनहितैषी बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाती हैं।
Sadhana Week 2026 :मिशन कर्मयोगी का एक महत्वपूर्ण अंग है iGOT लर्निंग प्लेटफॉर्म-इसके लिए वर्ष 2022 में कर्मयोगी भारत विशेष प्रयोजन वाहन (SPV) iGOT कर्मयोगी डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म स्थापित किया गया जो इस मिशन के प्रबंधन एवं संचालन के लिए उत्तरदायी है।
Sadhana Week 2026 : मिशन कर्मयोगी का एक महत्वपूर्ण अंग iGOT कर्मयोगी डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जो व्यवहारिक (Behavioural), कार्यात्मक (Functional) एवं डोमेन-आधारित (Domain) विषयों पर ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान करता है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से शासकीय कर्मचारी कभी भी और कहीं से भी अपनी सुविधा अनुसार अधिगम कर सकते हैं।
Sadhana Week 2026 :साढ़े तीन हजार से अधिक कार्मिकों ने 26882 पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण किए-मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के कुल 3,517 पंजीकृत कर्मयोगियों ने इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करते हुए कुल 26882 पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण किए। इन पाठ्यक्रमों में कार्मिकों ने खासतौर पर आर्टिफिशियल इन्टेलिजन्स (AI) से संबंधित कोर्स के प्रति विशेष रुझान दिखाया और सैकड़ों कार्मिकों ने AI दक्ष होने का प्रशस्ति पत्र भी प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि कंपनी ने राज्य शासन के उन शीर्ष 20 विभागों में भी स्थान प्राप्त किया, जिन्होंने इस विशाल शिक्षण पहल का सर्वाधिक लाभ उठाया।
Sadhana Week 2026 :मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि कंपनी के कार्मिकों ने अपनी कार्यकुशलता के साथ-साथ सतत अधिगम की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कंपनी का प्रत्येक कार्मिक न केवल अपने कार्य में दक्ष है, बल्कि स्वयं को निरंतर उन्नत करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।
Sadhana Week 2026 : यह पहल माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन को सुदृढ़ करने एवं मानव संसाधन को सशक्त बनाने के दृष्टिकोण को भी साकार करती है। कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन एवं प्रशासन दीपक कश्यप ने कहा कि टीम भावना के साथ कंपनी का मानव संसाधन निरंतर कौशल उन्नयन की दिशा में अग्रसर रहेगा तथा अर्जित ज्ञान को दैनिक कार्यप्रणाली में समाहित कर बेहतर सेवा प्रदाय सुनिश्चित करेगा। यह पहल कार्मिकों को आवश्यक कौशल, दृष्टिकोण एवं जवाबदेही से सुसज्जित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।











