Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशप्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त संत सियाराम बाबा ने त्यागी देह, मुख्यमंत्री...

प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त संत सियाराम बाबा ने त्यागी देह, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मध्यप्रदेश की आध्यात्मिक विभूति सियाराम बाबा ने आज बुधवार की सुबह देह त्याग दी। वे 110 वर्ष के थे और बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सियाराम बाबा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सियाराम बाबा का आश्रम खरगोन जिले में नर्मदा नदी के तट पर तेली भट्यान में है। वह बीते 70 वर्षों से इसी आश्रम में रह रहे थे। बीते कुछ समय से वह अस्वस्थ थे। राज्य सरकार की ओर से उनके उपचार के विशेष प्रबंध किए गए थे। सियाराम बाबा के निधन की जानकारी मिलने पर हजारों की तादाद में उनके अनुयायी आश्रम पहुंच रहे हैं।

सियाराम बाबा के निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा, “प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त, निमाड़ के दिव्य संत सियाराम बाबा के प्रभु मिलन का समाचार संत समाज सहित सम्पूर्ण मध्य प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। धर्म साधना एवं मां नर्मदा की सेवा में समर्पित पूज्य बाबा ने असंख्य श्रद्धालुओं के जीवन को दिशा दी। बाबा महाकाल से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा उनके असंख्य अनुयायियों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं।”

Related Articles

Latest News