Homeमध्य प्रदेशवेतन विवाद: बाबा बर्फ़ानी सिक्योरिटी डायरेक्टर रीतेश टंडन पर NCR दर्ज

वेतन विवाद: बाबा बर्फ़ानी सिक्योरिटी डायरेक्टर रीतेश टंडन पर NCR दर्ज

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में नगर निगम के आउटसोर्स कर्मचारियों की शिकायत पर बाबा बफऱ्ानी सिक्योरिटी सर्विसेज के संचालक रितेश टंडन के खिलाफ एनसीआर (असंज्ञेय अपराध रिपोर्ट) दर्ज की गई है।

यह मामला तब सामने आया जब एजेंसी के माध्यम से कार्यरत लगभग 25 कर्मचारियों ने एकजुट होकर वेतन न मिलने और कार्य बंद किए जाने की शिकायत की।

कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पिछले दो-तीन महीनों से भुगतान नहीं किया गया है। उनका कहना है कि वे एजेंसी के जरिए नियुक्त किए गए थे और संबंधित कार्य के बदले भुगतान एजेंसी द्वारा किया जाना थाए लेकिन लंबे समय से उन्हें वेतन नहीं मिला है।

नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि बाबा बफऱ्ानी सिक्योरिटी सर्विसेज के खिलाफ पहले भी शिकायतें मिल चुकी हैं, जिसके चलते इसे ब्लैकलिस्ट कर दिया गया था।

हालांकि एजेंसी ने इस कार्रवाई के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर स्थगन आदेश प्राप्त कर लियाए जिसके चलते वह फिलहाल कार्य कर रही है।

मामले की जांच जारी है और प्रशासन ने उच्च न्यायालय में अपना पक्ष प्रस्तुत कर दिया है। अब न्यायालय के अंतिम निर्णय के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Latest News