Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमपी में आरोपितों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, हेड कॉन्स्टेबल...

एमपी में आरोपितों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, हेड कॉन्स्टेबल की मौत

सिवनी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले की डूंडासिवनी पुलिस गुरूवार की रात करीब 10 बजे अलग-अलग अपराधों में संलिप्त अपराधियों की धरपकड कर रही थी। इस दौरान छिंदवाडा बायपास पर एक आरोपित ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से हेड कॉन्स्टेबल राकेश ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी नागपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई है।

पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि गंभीर अपराधों में लिप्त कुछ अपराधियों की लोकेशन गुरूवार की रात्रि 10 बजे पुलिस टीम को मिली। जिस पर पुलिस टीम आरोपितों को पकडने छिंदवाडा बायपास गई थी।

कार्रवाई के दौरान तीन आरोपित पुलिस गिरफ्त में आ गये थे, वहीं चौथे आरोपित ने अपने साथियों को बचाने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी में हेड कॉन्स्टेबल राकेश ठाकुर गंभीर घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां से पुलिस कर्मी को नागपुर रिफर कर दिया गया। उपचार के दौरान राकेश ठाकुर की मौत हो गई है।

फायरिंग करने वाला आरोपित मौके से फरार हो गया है। पुलिस गिरफ्त में आये आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग करने वाला आरोपित और उसका एक साथी भिंड जिले के रहने वाले हैं तथा दो आरोपित मंडला जिले के नैनपुर के रहने वाले हैं।

Related Articles

Latest News