Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशशर्मनाक : महिला को पड़ोसियों ने सरेराह पीटा, पीडि़ता बोली, मकान पर...

शर्मनाक : महिला को पड़ोसियों ने सरेराह पीटा, पीडि़ता बोली, मकान पर कब्जा करना चाहते है आरोपी

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित अधारताल क्षेत्र में सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है। यहां पर पड़ोसियों ने महिला अंजू पांडेय को बीच सड़क पर लाकर बुरी तरह पीटा है।

महिला के साथ मारपीट होते देख आसपास के लोग भी घरों से बाहर आ गए, लेकिन किसी ने बीच बचाव नहीं किया। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

बताया गया है कि आधारताल में रहने वाली 40 वर्षीय अंजू पांडे ट्रांसपोर्ट का काम करती हैं। उनके पास कुछ गाडिय़ां हैं। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले राहुल यादव, भीषू बंगाली व रोहित यादव आए दिन महिला से गाड़ी मांगते रहे।

एक-दो बार पड़ोसी होने के नाते उन्होंने गाड़ी दे भी दी, इसके बाद रोज ही गाड़ी मांगने लगे, मना किया तो रुपयों की मांग की जाने लगी। परेशान होकर जब अंजू पांडे ने इसका विरोध करना शुरू किया तो आरोपियों ने उनके घर के सामने गाली-गलौच शुरू कर दी।

आज सुबह 8 बजे के लगभग राहुल यादव अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ अंजू पांडे के घर के बाहर पहुंचकर गाली देने लगा। आवाज सुनकर जैसे ही अंजू बाहर निकली तो राहुल ने उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और फिर उसके साथ जमकर मारपीट की।

आरोप है कि इस दौरान उसके दोस्त भीषू बंगाली, रोहित यादव और परिवार की महिलाएं सुनीता यादव व बबीता यादव भी मौजूद थीं।

पांच साल की बच्ची बचाने आई तो उसे भी पीटा-

महिला के साथ मारपीट होते देख उनकी पांच साल की बच्ची उन्हें बचाने आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। महिला का कहना है कि आरोपी पड़ोस में रहते हैं और अक्सर उधारी के पैसे मांगते हैं।

वे उनके अकेले रहने का फायदा उठा रहे थे। शुरुआत में उन्होंने उनकी बातें मान भी लीं, लेकिन जब बहुत ज्यादा परेशान करने लगे तो उनसे बातचीत बंद कर दी, जिससे नाराज होकर उन्होंने हमला कर दिया।

मकान पर भी है नजर-

अंजू पांडे का कहना है कि वे कुछ सालों से यहां किराए पर रह रही हैं। हाल ही में जिस मकान में वे रह रही हैंए उसे खरीदने के लिए उन्होंने मकान मालिक को एडवांस भी दे दिया है।

लेकिन राहुल और उसके परिवार वाले चाहते हैं कि वे कुछ पैसे लेकर मकान खाली कर कहीं और चली जाएं। पीडि़ता ने बताया कि इससे पहले उन्होंने सीएम हेल्पलाइन और आधारताल थाना पुलिस में कई बार शिकायत कीए लेकिन कार्रवाई नहीं होने के कारण आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और आज यह स्थिति बन गई।

Related Articles

Latest News