Saturday, April 25, 2026
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में युवको ने की सिंगर के साथ की मारपीट

इंदौर में युवको ने की सिंगर के साथ की मारपीट

इंदौर के लसूडिया इलाके में शनिवार रात एक रिसोर्ट में सिंगर निलेश पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब रिसोर्ट में सिंगिंग प्रोग्राम चल रहा था।

गायक को पीटने के बाद, जब रिसोर्ट मैनेजर और स्टाफ ने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो युवकों ने भाजपा के मंत्री के नाम का हवाला देकर धमकाया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवक कार लेकर चले गए। सिंगर ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

दरअसल लसूडिया बायपास रोड पर स्थित द एस्केप वर्ल्ड रिसोर्ट में गायक निलेश प्रोग्राम कर रहे थे। इसी दौरान कुछ शराबी युवक गाना बंद करने के लिए कहने लगे। निलेश ने ध्यान न देने पर एक युवक ने माइक छीनकर थप्पड़ मार दिया।

निलेश ने अपना बचाव किया और युवक को धक्का दिया, जिसके बाद उसके साथी भी विवाद के लिए खड़े हो गए।इस बीच, रिसोर्ट के मैनेजर और स्टाफ ने गायक का बचाव किया। शराबी युवकों ने उनसे भी बदतमीजी की।बाद में निलेश ने पुलिस को बुलाया।

पुलिस के सामने भी युवक रिसोर्ट स्टाफ से बदतमीजी कर रहे थे और बीजेपी के मंत्री के नाम से धमकियां दे रहे थे मारपीट के बाद आरोपी फरार हो गए फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है..

Related Articles

Latest News