Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशअनूपपुर में पुलिस थाने में नाबालिग से मारपीट की शिकायत के बाद...

अनूपपुर में पुलिस थाने में नाबालिग से मारपीट की शिकायत के बाद उपनिरीक्षक लाईन अटैच

अनूपपुर (हि.स.)। नाबालिग लडक़े को जबरन थाना लाकर उसके साथ मारपीट एवं गाली गलौच किए के मामले में नाबालिग के पिता कमलेश यादव निवासी ग्राम सीतापुर द्वारा की गई शिकायत के बाद बुधवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मो. इसरार मन्सूरी ने थाना कोतवाली में पदस्थ उपनिरीक्षक मंगला दुबे को निष्पक्ष जांच के लिए लाइन ड्यूटी हेतु पुलिस लाइन अनूपपुर रवाना किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मो. इसरार मन्सूरी ने बताया कि थाना कोतवाली में पदस्थ उपनिरीक्षक मंगला दुबे के खिलाफ गत दिनों पीडित के पिता द्वारा की शिकायत में कहा गया था कि 26 अप्रैल की रात उपनिरीक्षक मंगला प्रसाद दुबे, प्रधान आरक्षक शेख रसीद, महेन्द्र राठौर, मनोज गुर्जर एवं वाहन चालक दिनेश पाटिल मेरे घर पहुंच कर कहा कि एसडीओपी अनूपपुर सुमित केरकेट्टा ने तुम्हारे घर में रखी रेत के जप्तीा की कार्यवाही हेतु भेजा है। जिसके बाद वे गालीगलौज करने लगे, जिसका वीडियो मेरा पुत्र बना रहा था, जैसे वीडियो बनते पुलिस वालों ने देखा तो मेरे पुत्र का मोबाइल छुड़ा लिया तथा उसके साथ मारपीट करने लगे।

जिसके बाद पुलिस वालों ने जबरन मेरे नाबालिग पुत्र को पुलिस गाड़ी में बैठा कर थाना ले आये और बेरहमी से पिटाई करने के साथ मेरे पुत्र द्वारा बनाये गये वीडियों को फोन से डिलीट करवाया गया। जिस पर 9 मई को शिकायतों पर निष्पक्ष जांच के लिए थाना कोतवाली से पृथक करते हुए लाइन ड्यूटी हेतु पुलिस लाइन अनूपपुर रवाना किया गया है।

Related Articles

Latest News