जबलपुर । रेल यात्रियों की सुविधा और यात्रा मांग को पूरा करने के उद्द्येश्य से रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 04115/04116 सूबेदारगंज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सूबेदारगंज के मध्य स्पेशल फेयर पर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
इस स्पेशल ट्रेन का पश्चिम मध्य रेल के सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया एवं इटारसी के स्टेशनों के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। इस स्पेशल ट्रेन का विवरण इस प्रकार है :-
ट्रेन संख्या 04115/04116 सूबेदारगंज-एलटीटी-सूबेदारगंज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 04115 सूबेदारगंज-एलटीटी स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार दिनाँक 05 मार्च 2026 से 26 दिसम्बर 2030 तक सूबेदारगंज स्टेशन से दोपहर 12:10 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सतना मध्यरात्रि 00:15 बजे, मैहर 00:48 बजे, कटनी 01:55 बजे, जबलपुर 03:20 बजे, नरसिंहपुर 04:33 बजे, पिपरिया 05:38 बजे, इटारसी 07:40 बजे पहुँचकर और शुक्रवार रात 20:50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04116 एलटीटी-सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार दिनाँक 06 मार्च 2026 से 27 दिसम्बर 2030 तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से रात 22:50 बजे प्रस्थान कर, दूसरे दिन इटारसी सुबह 11:15 बजे, पिपरिया 12:24 बजे, नरसिंहपुर 13:30 बजे, जबलपुर दोपहर 15:30 बजे, कटनी 16:50 बजे, मैहर 17:43 बजे, सतना 18:50 बजे, पहुँचकर और तीसरे दिन रविवार सुबह 07:30 बजे सूबेदारगंज स्टेशन पहुँचेगी।
इस स्पेशल ट्रेन में 06 एसी-3 टियर, 04 एसी-3 टियर इकॉनमी, 06 स्लीपर क्लास, 04 जनरल सेकेंड और 01 जनरेटरकार, 01 एसएलआरडी सहित 22 कोच रहेंगे।
यह गाड़ी दोनों दिशाओं में फतेहपुर, गोविन्दपुरी, भरुआसुमेरपुर, रागौल, बाँदा, चित्रकूटधाम कर्वी, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, नासिक रोड,कल्याण एवं ठाणे स्टेशनों पर रुकेगी।
इस स्पेशल ट्रेन के समय एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं ।











