Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशतकनीकी कर्मचारी संघ को मिली बड़ी सफलता

तकनीकी कर्मचारी संघ को मिली बड़ी सफलता

कंपनी कैडर लाइन अटेंडेंट कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 55 वर्ष से बढ़कर 62 वर्ष किए जाने हेतु ऊर्जा विभाग से मिला अनुमोदन, ऊर्जा मंत्री की घोषणा पर संघ ने है ।

आभार जताया विदित हो कि मध्य प्रदेश ऊर्जा विभाग की उत्तरवर्ती कंपनियों में कार्यरत कंपनी कैडर चतुर्थ श्रेणी लाइन अटेंडेंट कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 55 वर्ष रखी गई थी जिसके तहत पश्चिम क्षेत्र कंपनी के कर्मचारी खुमान सिंह को सेवानिवृत्ति किए जाने को लेकर मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ ने स्टैंडर्ड स्टैंडिंग ऑर्डर का हवाला देते हुए ऊर्जा विभाग को पत्र जारी कर तत्काल कंपनी प्रबंधन के साथ बैठक कर अपना विरोध दर्ज कराया था।

संघ के उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि ऊर्जा विभाग की समस्त उत्तरवर्ती कंपनियों द्वारा मध्य प्रदेश स्टैंडर्ड स्टैंडिंग ऑर्डर 1963 के विरुद्ध अवैधानिक रूप से कंपनी कैडर चतुर्थ श्रेणी तकनीकी लाइन अटेंडेंट कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 55 वर्ष रखे जाने को लेकर संघ से जुड़े समस्त तकनीकी कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर बेहद आक्रोशित एवं चिंतित थे जिसके कारण संघ विभागीय स्तर पर पत्राचार एवं प्रबंधनों से सतत बैठकों एवं सारगर्भित चर्चा के माध्यम से कंपनी कैडर कर्मचारियों का पक्ष बेहद मजबूती के साथ रखा परिणामस्वरूप, यह ऐतिहासिक निर्णय कर्मचारियों के सामने है, उन्होंने सभी तकनीकी कर्मचारियों को संगठित होने का संदेश देते हुए इस बात पर बल दिया कि संघ की यह सफलता न केवल वर्तमान में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी लाइन अटेंडेंट कर्मचारियों के लिए हितकर होगी बल्कि आगामी समय में संविदा पदों से नियमित होने वाले तथा नवनियुक्त नौजवानों के लिए भी यह निर्णय सामाजिक एवं आर्थिक लाभ को सुनिश्चित करने वाला होगा।

तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष शंभू नाथ सिंह, महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष बीपी सिंह, प्रदीप कुमार द्विवेदी, अजय सिंह तोमर, संगठन मंत्री असलम खान, सचिव राम केवल यादव, क्षेत्रीय अध्यक्ष मिलन चौकसे, रवि शंकर अवस्थी सहित प्रदेश भर के समस्त पदाधिकारियों ने इस ऐतिहासिक निर्णय पर हर्ष व्यक्त करते हुए समस्त कंपनी प्रबंधनों सहित ऊर्जा विभाग प्रमुख एवं विभागीय मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर जी का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Latest News