Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर में 7 डिग्री पर पहुंचा पारा, महाकोशल का सबसे सर्द शहर

जबलपुर में 7 डिग्री पर पहुंचा पारा, महाकोशल का सबसे सर्द शहर

जबलपुर (हि.स.)। शहर में पारा एकदम से 7 डिग्री पर पहुंच गया। इस तरीके से एकदम पारा कभी नही गिरा। 12 डिग्री से सीधे 7 पर आए इस पर ने शहर को कंपा दिया। यह इस सीजन में पहली बार हुआ।

कल शहर की मौसम वेधशाला में शहर का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया था और आज यह सीधे 7 डिग्री पर जा पहुंचा जो सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। कल तक सामान्य रही ठंड ने आज सुबह मार्निंग वॉक पर निकले लोगों को शीतलहर में ठिठुरा दिया।

जबलपुर का 7 डिग्री न्यूनतम तापमान समूचे महाकोशल में सबसे कम रहा। मण्डला में 7.4 डिग्री, नरसिंहपुर में 11.2 डिग्री और सिवनी वेधशाला में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विदों ने पारे में और गिरावट की आशंका जाहिर की गई है। 2 से 3 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से शीतलहर चल रही है। चिकित्सकों ठंड से बचाव की सलाह दी है, उन्होंने कहा है कि ठंड के डायरेक्ट प्रभाव में आने से खुद को सेफ रखें। उन्होंने बुजुर्ग, बीमार और बच्चों को विशेष रूप से ठंड से बचाव की सलाह दी है।

Related Articles

Latest News