Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशवो के चक्कर में पत्नी के साथ बर्बरता, जहर पिलाया, सास पर...

वो के चक्कर में पत्नी के साथ बर्बरता, जहर पिलाया, सास पर भी मारपीट के आरोप

छतरपुर। छतरपुर के बगौता गांव में एक महिला को उसके पति और सास ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ पिला दिया। महिला की हालत गंभीर है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। पीडि़ता पूनम सेन ने आरोप लगाया है कि उनके पति सोनू सेन के पड़ोस में रहने वाली एक महिला से अवैध संबंध हैं।

इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पूनम ने बताया कि उन्होंने इस संबंध का कई बार लिखित शिकायत के माध्यम से भी विरोध किया था। पूनम के अनुसार इसी विवाद को लेकर वर्ष 2024 में एक समझौता भी हुआ था। लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं आया।

उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी महिला उन्हें ताने मारती थी। प्यार करने वाले कभी डरते नहीं जैसे गाने गाकर चिढ़ाती थी। हाल ही में जब पूनम ने फिर से इस संबंध का विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। पूनम का आरोप है कि इसी दौरान पति और सास ने उनके साथ मारपीट की।

जब वह घर छोड़कर पुलिस में शिकायत करने जा रही थीं तो उन्हें रोककर घर में बंद कर दिया गया। पीडि़ता ने बताया कि उनके साथ सड़क पर भी सरेआम मारपीट की गई और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। उनके गले पर अभी भी चोट के निशान मौजूद हैं।

इसके बाद उन्हें जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया गया। पूनम सेन का यह भी कहना है कि उनके पति और दूसरी महिला के बीच इंस्टाग्राम पर चैटिंग और वीडियो कॉलिंग होती थी। उन्होंने दोनों को आपत्तिजनक हालत में भी देखने का दावा किया है।

Related Articles

Latest News