सागर। एमपी के सागर स्थित देवरी थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में फरार आरोपी जसमत सिंह को जबलपुर के कटंगी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। विष्णु उर्फ कुक्कर उर्फ कुचबंदिया यहां अपनी ससुराल में रहकर फरारी काट रहा था।
पुलिस के अनुसार नई गल्ला मंडी मोती नगर सागर निवासी विष्णु उर्फ कुक्कर उर्फ अर्जुन पिता राजकुमार कुचबंदिया तीन दिन पहले सागर से गांजा लेकर मोटर साइकल से अपने साथी जसमत सिंह के साथ देवरी बेचने के लिए निकला। खबर मिलते ही पुलिस ने मीरा ढाबा के पास चेकिंग लगा दी।
जैसे ही विष्णु अपने साथी जसमत सिंह कुचबंधिया के साथ पहुंचा तो पुलिस ने हाथ देकर रोका, जिसपर विष्णु बाइक से कूदकर खेतों की ओर भाग निकला। पुलिस ने पीछा किया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। वहीं पुलिस ने जसमत सिंह पिता सुम्मेर सिंह कुचबंधिया उम्र 40 वर्ष निवासी मोतीनगर सागर को पकड़ लिया।
इसके बाद से पुलिस द्वारा विष्णु कुचबंधिया की तलाश में जुटी रही। इस दौरान खबर मिली कि विष्णु उर्फ कुक्कर निवासी ठाकुर बाबा मंदिर के पास मोती नगर सागर इस वक्त जबलपुर के कटंगी स्थित अपनी ससुराल में है।
जिसपर देवरी थाना पुलिस की टीम ने कटंगी पुलिस की मदद से उक्त घर में घेराबंदी कर विष्णु उर्फ कुक्कर को पकड़ लिया। पुलिस अब विष्णु को थाना देवरी लाकर पूछताछ कर रही है कि उक्त गांजा कहां से लाया था, किसे बेचने जा रहा था।











