मंडला। एमपी के मंडला में हुए किन्नर लूटकांड के पांच आरोपियों में से एक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मेडिकल परीक्षण के दौरान उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
कोतवाली पुलिस सभी आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लेकर आई थी। इस दौरान 35 वर्षीय आरोपी श्याम सुंदर चौहान की तबीयत अचानक खराब हो गई। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ विजय धुर्वे ने बताया कि आरोपी का ब्लड प्रेशर अत्यधिक बढ़ा हुआ था। उसे तत्काल आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ।
डॉक्टरों ने आरोपी को जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजने की सिफारिश की। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में एंबुलेंस से उसे जबलपुर भेजा गया। इस वारदात में आरोप है कि पांचों आरोपियों ने फिल्मी अंदाज में एक किन्नर की बाइक को टक्कर मारकर करीब 1.50 लाख रुपए से भरा पर्स लूट लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था।







![लग्जरी कारों के शौकीन हो जाएं तैयार, इस महीने लॉन्च होंगी 4 जबरदस्त गाड़ियां Mercedes-Benz GLC Electric]](https://lokraag.com/wp-content/uploads/2026/11/Mercedes-Benz-GLC-Electric-324x160.jpg)



