महिला एवं बाल विकास विभाग तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कल्याण संघ जिला जबलपुर के वार्षिक कैलेंडर 2025 का विमोचन जबलपुर उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभिलाष पाण्डे एवं पंडित योगेन्द्रे दुबे द्वारा किया गया।
महिला एवं बाल विकास विकास विभाग द्वारा प्रथम वर्ष अपने विभागीय कैलेंडर का (वॉल कैलेंडर एवं टैबल कैलेंडर) के रूप में प्रकाशन किया गया है, जिसमें मप्र शासन द्वारा जारी सार्वजनिक अवकाश, ऐच्छिक अवकाश के साथ-साथ जबलपुर कलेक्टर द्वारा घोषित जिले के स्थानीय अवकाश जैसी समस्त कर्मचारी हितैषी महत्वपूर्ण जानकारियों को संजोया गया है।
इस अवसर पर संघ के श्रीमती राखी तिवारी, राकेश राव, रज्जन बाबू दाहिया, नीलेश यादव, दिलीप पटैल, महेश प्रसाद पेन्द्रो, देवकी बरकडे, निहारिका जैन, बुद्धिमान पाठक, श्रीमती सीमा पाण्डे आदि उपस्थित रहीं।





![लग्जरी कारों के शौकीन हो जाएं तैयार, इस महीने लॉन्च होंगी 4 जबरदस्त गाड़ियां Mercedes-Benz GLC Electric]](https://lokraag.com/wp-content/uploads/2026/11/Mercedes-Benz-GLC-Electric-324x160.jpg)




