Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशवन विभाग ने शिकारियों को पकड़ा, उनके परिजनों ने वन चौकी पर...

वन विभाग ने शिकारियों को पकड़ा, उनके परिजनों ने वन चौकी पर धावा बोला, लूटकर ले गए बंदूके, कारतूस

दमोह। एमपी के दमोह वन मंडल स्थित सिंग्रामपुर वन परिक्षेत्र की चौकी पर शिकारियों के परिजनों ने धावा बोल दिया। जहां से वे शिकारियों से जब्त किए गए हथियार, शासकीय दस्तावेज सहित अन्य सामान लूटकर ले गए।

गौरतलब है कि वन विभाग ने सुरेखा बीट में शिकारियों को पकड़ा था।

जिनके पास से बंदूक और कारतूस बरामद किए गए थे।
बताया गया है कि शिकारियों से जब्त किए गए हथियार सहित अन्य सामान को लेकर जब जब वनकर्मी कार्रवाई कर रहे थे। इस दौरान शिकारियों के परिजनों ने चौकी पर धावा बोल दिया।

लोगों की भीड़ देखकर परिजन स्तब्ध रह गए, जब तक वे कुछ समझ पाते, तब तक धमकी देते हुए जब्त सामान और दस्तावेज लूट ले गए।

गौरतलब है कि सिंग्रामपुर रेंजर मनीष पटेल ने बताया कि 26 और 27 दिसंबर की दरमियानी रात वनरक्षक विकास और अन्य बीट गार्ड गश्त पर थे। इसी दौरान सुरेखा बीट में जबलपुर पासिंग एक थार गाड़ी मिली।

वनकर्मियों ने गाड़ी को रोका तो उसमें से 12 बोर की बंदूक, 11 जिंदा कारतूस, एक चला हुआ कारतूस और दो चाकू बरामद हुए। गाड़ी में कुसमी मानगढ़ निवासी छोटू खान सहित तीन लोग सवार थे। वनकर्मी इन आरोपियों को पकड़कर चौकी लाए और मामला दर्ज करने की कार्रवाई कर रहे थे।

इसी बीच छोटू खान का पिता बाबर खान अपने तीन साथियों के साथ देर रात चौकी पहुंचा। उन्होंने वनकर्मियों को धमकाया और शासकीय दस्तावेज लूट लिए। साथ ही आरोपियों ने वनकर्मियों की ओर से बरामद किए गए हथियार भी वापस ले लिए।

हालांकि आरोपियों द्वारा जब्त की गई थार गाड़ी को वे अपने साथ नहीं ले जा पाएए क्योंकि उसकी चाबी वनकर्मियों के पास थी। इस पूरी घटना के बाद वन विभाग ने तत्काल अधिकारियों को सूचना दी और जबेरा थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस अब लुटेरों की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Latest News