जबलपुर। मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के महामंत्री राकेश डीपी पाठक ने पेंशनर्स दिवस पर कहा कि संस्थान,उघोग की प्रगति व समृद्धि के लिए अपने जीवन का अमूल्य समय, योगदान देने वाले होते हैं पेंशनर्स। शासन-प्रशासन और प्रबंधन को उनके सम्मान एवं समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ सकारात्मक सोच से निर्णय व कार्य करना चाहिए।
महामंत्री श्री पाठक ने राज्य सरकार और ऊर्जा विभाग से अपील करते हुए आग्रह किया है कि पेंशनरों को मंहगाई राहत नियमित कर्मियों के साथ ही एक समान रूप से देना चाहिए।
नियमित कर्मचारियों के महंगाई भत्ता और पेंशनर्स को देए महंगाई राहतए परिवार पेंशन राहत में लम्बे समय से अंतर चला आ रहा है इसे खत्म करना चाहिए। बिजली कंपनियों में पेंशनर्स को पूर्व में मिल रही बिजली बिल में राहत सुविधा को पुन: प्रारंभ करना चाहिए।
राकेश डी पी पाठक ने कहा कि मध्यप्रदेश पुनर्गठन 2000 की धारा 49 (6) का विलोपन किया जाएं जिससे मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य के लगभग सात से आठ लाख पेंशनरों को राज्य कर्मचारियों को देय तिथि से ही मंहगाई राहत का लाभ मिल सके।
राकेश डीपी पाठक ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से आग्रह किया है कि मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा विभाग के आधीन सभी बिजली कंपनियों के पेंशनर्स की पेंशन की सुरक्षा की गारंटी राज्य सरकार द्वारा ली जाना चाहिए।
उन्होने कहा कि देश के सभी सेवा निवृत्त 65 वर्ष की आयु वाले पेंशनर्स को भी आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाएं।
पेंशनर्स दिवस पर फेडरेशन के महामंत्री राकेश डीपी पाठक, वरिष्ठ नेता दिनेश दुबे, सीताराम कुरचानिया, अनूप वर्मा, केएन अग्निहोत्री,उमाशंकर दुबे, विमल महापात्र, अवनीश तिवारी,मोहन श्रीवास, एमपी तिवारी, राजेश मिश्रा, अजय चौबे, विनय पाठक,रवि चौबे, मोहित पटेल, योगेश पटेल, अक्षय श्रीवास्तव सहित फेडरेशन के सभी साथियों ने सम्माननीय सभी पेंशनर्स साथियों को बधाई देते हुए उनके सक्रिय जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।











