जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित ग्राम डूडी पिपरिया खमरिया में शादी से इनकार करने वाले युवक का फैसला पुलिस कार्रवाई के डर से बदल गया।
युवती की शिकायत पर FIR दर्ज होते ही युवक ने कुछ ही घंटों में उससे संपर्क कर विवाह कर लिया। पुलिस ने युवक रंजीत कुशवाहा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार खमरिया के के ग्राम डूडा पिपरिया में रहने वाले रंजीत कुशवाहा की दो साल पहले पड़ोस के गांव में रहने वाली युवती से पहचान हुई थी।
दोनों की एक दूसरे से बात होते-होते प्यार हो गया। यहां तक कि दोनों एक दूसरे से मिलते रहे। रंजीत ने युवती से संबंध बनाए, लेकिन शादी के लिए तैयार नहीं हो रहा था।
युवती के परिवार वालों ने रंजीत को समझाने की कोशिश की पर वह नहीं माना और अचानक गांव से गायब हो गया। युवती द्वारा रंजीत से मोबाइल फोन पर लगातार संपर्क किया जाता रहा। इस बीच परिवार वालों को पता चला कि वह गर्भवती हो गई है।
जिसके चलते युवती ने परिवार वालों के साथ खमरिया थाने पहुंची और रंजीत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रेप एसटी एक्ट की धाराओं के तहत रंजीत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश में जुट गई। युवती ने बताया कि चार माह पहले तक वह शादी करने को तैयार था, पर कुछ दिनों पहले अचानक ही बात करना बंद कर दिया।
24 वर्षीय युवती की शिकायत पर पुलिस ने रंजीत कुशवाहा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच आज सुबह वह भी गायब हो गई। परेशान परिवार वाले खमरिया थाने पहुंचे और बताया कि उनकी बेटी कहीं चली गई है।
पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर ही रही थी कि उसकी मां के मोबाइल पर लड़की का मैसेज और वीडियो आयाए जिसमें उसने बताया कि उसने रंजीत से मंदिर में विवाह कर लिया है। अब उसी के साथ रहेगी।
वीडियो में युवती बता रही थी कि वह बालिग है। उसने अपनी मर्जी से बिना किसी के दवाब में यह शादी की है। खमरिया पुलिस का कहना है कि तीन माह पहले युवती थाने आकर रंजीत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उस समय वह गर्भवती थी। बाद में दोनों के बीच पुलिस थाने में ही समझौता हो गया था।
जिसमें दोनों एक दूसरे के खिलाफ कोई भी शिकायत दर्ज नहीं करना चाहते थे। युवती का कहना था कि रंजीत शादी करने को तैयार हो गया था।
बीते दिन युवती ने एक बार फिर थाने आकर रंजीत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आज युवती का कहना है कि उसने रंजीत से विवाह कर लिया है। टीआई ने बताया कि एफआईआर दर्ज हो चुकी है। पुलिस कार्रवाई कर कर दोनों को कोर्ट में पेश करेगी। कोर्ट द्वारा दिया गया अंतिम निर्णय मान्य होगा। वहीं से होगा।











