Thursday, April 30, 2026
Homeमध्य प्रदेशमाननीय प्रधानमंत्री जी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लाइव संवाद ने...

माननीय प्रधानमंत्री जी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लाइव संवाद ने विद्यार्थियों को परीक्षा से किया भयमुक्त

जबलपुर-आज दिनाँक 6 फरवरी 2026 को महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (एमएलबी स्कूल) में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया.

माननीय प्रधानमंत्री जी के छात्र- छात्राओं से किए गए संवाद को सुनकर सभी छात्राओं में आत्मविश्वास की वृद्धि के साथ उत्साह का संचार भी हुआ .

कार्यक्रम में उत्तरमध्य क्षेत्र के विधायक माननीय विधायक डॉ. अभिलाष पांडे ने सहभागिता की. कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना,पूजन,दीप प्रज्वलन के साथ हुआ.

माननीय प्रधानमंत्री जी के लाइव प्रसारण के पश्चात माननीय विधायक डॉ अभिलाष पांडे ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम का विद्यार्थियों के साथ वर्चुअली श्रवण करना एक सुखद अनुभव रहा ।

यह संवाद मात्र परीक्षा-केन्द्रित मार्गदर्शन नहीं, अपितु विद्यार्थियों के मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास, अनुशासन और जीवन-दृष्टि के समग्र परिष्कार का प्रेरक उपक्रम है।

माननीय प्रधानमंत्री जी ने सरल, सहज एवं तर्कसंगत शब्दों में यह प्रतिपादित किया कि परीक्षा जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं, बल्कि सतत् साधना और आत्मविकास की प्रक्रिया का एक पड़ाव मात्र है।

तनावमुक्त अध्ययन, समय-प्रबंधन, सकारात्मक चिंतन और आत्मअनुशासन पर उनके विचार विद्यार्थियों के लिए न केवल पथप्रदर्शक हैं, बल्कि व्यक्तित्व-निर्माण के सशक्त सूत्र भी हैं।

यह कार्यक्रम शिक्षा को बोझ नहीं, बल्कि आनंद, जिज्ञासा और आत्मबोध से जोड़ने की दूरदर्शी सोच को प्रतिबिंबित करता है, जो भावी पीढ़ी को सक्षम, संस्कारित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु प्रेरित करता है.

कार्यक्रम में प्राचार्य प्रभा मिश्रा,बीएसी अजय रजक, शमिता जग्गी, मंजूषा मैराल के साथ बड़ी संख्या में शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों की भी उपस्थिति रही.

Related Articles

Latest News