Thursday, April 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशमेडिकल स्टूडेंट का मोबाइल लूट कर भागे बदमाश, दोस्त के साथ पैदल...

मेडिकल स्टूडेंट का मोबाइल लूट कर भागे बदमाश, दोस्त के साथ पैदल जा रहा था युवक

जबलपुर। गढ़ा के शास्त्री नगर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अपने दोस्त के साथ पैदल जा रहे मेडिकल स्टूडेंट मेहुल साकेत का मोबाइल फोन छीनकर बाइक सवार बदमाश भाग निकले।

मेहुल ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन बदमाश भाग निकले। पुलिस ने मेहुल साकेत की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।

पुलिस के अनुसार मेडिकल कालेज की हॉस्टल नम्बर चार में रहकर पढ़ाई कर रहा मेहुल साकेत उम्र 18 वर्ष रात 11 बजे के लगभग अपने दोस्त मयंक वर्मा के साथ पैदल शास्त्री नगर मयंक के घर जाने निकला।

जब वह मोड़ के पास पहुंचा, इस दौरान पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने मेहुल के हाथ से मोबाइल फोन छीना और भाग निकले।

मोबाइल छिनते ही मेहुल व मयंक ने शोर मचाते हुए लुटेरों का पीछा किया लेकिर लुटेरे भागने में सफल रहे। शोर सुनकर आसपास से गुजर रहे लोग रुक गए, उन्होने भी मोटर साइकलों से पीछा किया लेकिन लुटेरे दूर जा चुके थे।

मेहुल ने थाना पहुंचकर पुलिस को मोबाइल लूट की जानकारी दी। जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

Related Articles

Latest News