जबलपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के संकल्प के साथ आज निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने विभिन्न वार्डों का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
सेवा का नया मंत्र
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत औचक निरीक्षण करते हुए निगमायुक्त ने आउटसोर्स ठेकेदारों और सफाई मित्रों को संदेश दिया — “स्वच्छता केवल एक अनुबंध नहीं, बल्कि शहर के प्रति भावनात्मक जिम्मेदारी है।”
उन्होंने कहा कि जब शहरहित में दिल से कार्य होता है, तो समाज में इज्जत और सम्मान स्वतः मिलता है। सभी ठेकेदारों से निगम परिवार की तरह जुड़कर कार्य करने की अपील की गई।
धरातल पर व्यवस्थाओं का जायजा
निरीक्षण के दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड धन्वंतरि नगर में सफाई व्यवस्था का बारीकी से परीक्षण किया गया।
सफाई मित्रों की उपस्थिति पंजी का मिलान कार्यप्रणाली का निरीक्षण फील्ड कर्मचारियों का उत्साहवर्धन निगमायुक्त ने कर्मचारियों को जबलपुर को स्वच्छता में नंबर-1 बनाने के लिए प्रेरित किया।
जनप्रतिनिधियों की सहभागिता
निरीक्षण के दौरान पार्षद अनुपम जैन एवं जितेन्द्र कटारे की उपस्थिति ने स्वच्छता अभियान के प्रति सामुदायिक जुड़ाव को मजबूत किया। नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित क्षेत्रों के कर्मचारी भी इस दौरान उपस्थित रहे।











