Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशनर्मदा की निर्मलता को लेकर निगमायुक्त ने किया सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का...

नर्मदा की निर्मलता को लेकर निगमायुक्त ने किया सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण

जबलपुर,(हि.स.)। मां नर्मदा की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए आज जबलपुर नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने गौरीघाट स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का तकनीकी अधिकारियों के साथ सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौरीघाट के समीपवर्ती बस्तियों से निकलने वाले गंदे पानी के शुद्धिकरण की प्रक्रिया का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि शोधन प्रक्रिया के पश्चात ही नर्मदा नदी में छोड़ा जा रहा पानी पूर्णतः साफ और स्वच्छ पाया गया। आयुक्त अहिरवार ने ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त किया, लेकिन गुणवत्ता मानकों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाते हुए उन्होंने मौके पर ही पानी के सैंपल लिए और उन्हें विस्तृत वैज्ञानिक जांच हेतु तत्काल प्रयोगशाला भेजने के निर्देश दिए।

इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त के साथ विशेषज्ञों और अधिकारियों की पूरी टीम मौजूद रही, जिसमें मुख्य रूप से शामिल थे,देवेंद्र सिंह चौहान अपर आयुक्त, स्वास्थ्य विभाग,अंकिता बर्मन स्वास्थ्य अधिकारी एवं संजय सिंह सहायक यंत्री, सीवर कार्य।

नगर निगम प्रशासन का यह कदम दर्शाता है कि शहर के विकास के साथ-साथ संस्कारधानी की जीवनदायिनी नर्मदा को प्रदूषण मुक्त रखना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सीवर ट्रीटमेंट की प्रक्रिया पर सतत् रूप से निगरानी रखें।

Related Articles

Latest News