Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशट्रेड यूनियन मान्यता चुनाव: पश्चिम मध्य रेल में दूसरे दिन की वोटिंग...

ट्रेड यूनियन मान्यता चुनाव: पश्चिम मध्य रेल में दूसरे दिन की वोटिंग के पश्चात मतदान प्रतिशत

रजिस्टर्ड ट्रेड यूनियनों को मान्यता प्रदान करने से संबधित सीक्रेट बैलेट चुनाव दिनांक 4, 5 व 6 दिसंबर 2024 को पूरे भारतीय रेल पर संपन्न कराये जा रहे है।

इसी क्रम में पश्चिम मध्य रेल के तीनो मंडलों, दोनो कारखानों तथा मुख्यालय कार्यालय में बनाये गये कुल 80 पोलिंग बूथों पर आरपीएफ जवानो तथा 220 सीसीटीवी की निगरानी में बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराया जा रहा है। किसी भी पोलिंग बूथ से अप्रिय घटना की कोई जानकारी अब तक प्राप्त नही हुई है। कल बुधवार एवं गुरूवार दो दिनों में कुल 86.11 प्रतिशत मतदान दर्ज हो चुका है।

इस चुनाव प्रक्रिया में 5 ट्रेड यूनियनों द्वारा भाग लिया जा रहा है।

Related Articles

Latest News