Homeमध्य प्रदेशगोलबाजार क्षेत्र में वृद्ध पर हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस...

गोलबाजार क्षेत्र में वृद्ध पर हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित गोलबाजार क्षेत्र में वृद्ध राजाराम विश्वकर्मा पर सरेराह लाठियों से हमला करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनका पुलिस ने जुलूस निकाल दिया, वहीं पुलिस अब मामले में दो फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार राजाराम विश्वकर्मा निजी अस्पताल में कारपेंटर का कार्य करते हैं। आरोपियों ने ठेला बनवाने का आर्डर देने के बहाने उन्हें गोल बाजार बुलाया। जैसे ही वे अस्पताल से बाहर पहुंचेए चार युवकों ने उन्हें घेर लिया और लाठी.डंडों से हमला कर दिया। हमले में उनके दोनों पैरए हाथ और गले में फ्रैक्चर हुआ है।

उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में सामने आया कि कुछ दिन पहले राजाराम के बेटे संदीप विश्वकर्मा का पड़ोसी शुभम जायसवाल से विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि आरोपी सड़क पर शराब पीकर शोर-शराबा कर रहे थे। जिस पर संदीप ने आपत्ति जताई थी।

इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने पिता पर हमला कर बदला लेने की साजिश रची। बीती देर रात पुलिस को सूचना मिली कि हमले में शामिल विकास उर्फ विक्की तिवारी और शनि रजक चेरीताल क्षेत्र में घूम रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश में दोनों को चोटें भी आईं।

मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल और महेंद्र पटेल अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Latest News