Homeमध्य प्रदेशकार की टक्कर से बाइक सवार 2 लोग की मौत,1 की हालत...

कार की टक्कर से बाइक सवार 2 लोग की मौत,1 की हालत गंभीर

टीकमगढ़. एमपी के टीकमगढ़ में मंगलवार 24 फरवरी की देर रात सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मऊरानीपुर रोड पर आरटीओ कार्यालय के पास रात करीब 10:30 बजे हुई, जिसमें एक बाइक और सामने से आ रही कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल भी हुई है।

जानकारी के अनुसार, मृतक बजरंग खेरा गांव से एक शादी समारोह में खाना बनाकर टीकमगढ़ लौट रहे थे। बाइक कुंजी रैकवार चला रहे थे, जबकि उनके पीछे प्रेम प्रजापति और एक अन्य महिला सवार थीं। जैसे ही वे आरटीओ कार्यालय के पास पहुंचे, तेज रफ्तार बलेनो कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक कुंजी रैकवार और पीछे बैठी प्रेम बाई प्रजापति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल हुई तीसरी महिला को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया, जिसका आज बुधवार पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

Related Articles

Latest News