Homeमध्य प्रदेशभगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण आज

भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण आज

सतना,(हि.स.)। केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उइके और मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज सतना जिले के मझगवां विकासखंड की ग्राम पंचायत बांका में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के अनावरण करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उइके और पटेल प्रातः 10 बजे सतना एयरपोर्ट आएंगे और यहां से सड़क मार्ग से बांका के लिए प्रस्थान कर 10ः40 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। केन्द्रीय राज्यमंत्री और राज्यपाल प्रातः 11 बजे से दोपहर 12ः50 अनावरण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12ः50 से दोपहर 1ः50 बजे का समय आरक्षित रहेगा। उइके और पटेल इसके बाद कार से सतना रवाना होंगे। दोनों एयरपोर्ट दोपहर 2.45 बजे विमान से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Latest News