Sunday, March 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में युवक को पोखलेन से मारने की कोशिश वीडियो वायरल

इंदौर में युवक को पोखलेन से मारने की कोशिश वीडियो वायरल

इंदौर के छोटा बांगड़दा क्षेत्र में मेट्रो प्रोजेक्ट के काम के दौरान एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ चल रहे निर्माण कार्य के बीच, एक पोकलेन मशीन के चालक ने सड़क पर मामूली कहासुनी के बाद मशीन को ही हथियार बना लिया और एक कर्मचारी पर जानलेवा हमला कर दिया घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे मशीन चालक ने भारी-भरकम हाइड्रोलिक बकेट (पंजे) को तेजी से घुमाकर नीचे खड़े व्यक्ति को मारने का प्रयास किया। पीड़ित की पहचान आशुतोष के रूप में हुई है, जो मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़े बताए जा रहे हैं।

वही इस मामले में पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटर सेल के द्वारा लगातार दोनों लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभी तक इस संबंध में एरोड्रम थाने में कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। लेकिन पुलिस क्षेत्र में पोकलेन द्वारा काम करने वाली प्रत्येक साइट पर इन लोगों की शिनाख्ती के प्रयास कर रही है।

Related Articles

Latest News