Friday, June 19, 2026
Homeमध्य प्रदेशWeather Alert : MP के कई जिलों में झमाझम बारिश-आंधी का अलर्ट,...

Weather Alert : MP के कई जिलों में झमाझम बारिश-आंधी का अलर्ट, IMD की चेतावनी

Weather Alert : मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिससे बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का सिलसिला जारी है। जहां कुछ क्षेत्रों में हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई है, वहीं कई इलाकों में अब भी उमस और तापमान लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं।
इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 17 जून के लिए ताजा मौसम अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना है। साथ ही कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है।

कैसा रहेगा मौसम का हाल –

मौसम विभाग के अनुसार 17 जून को प्रदेश के कई हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. शाम के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं. राजधानी भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट?
IMD ने भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, देवास, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, अनूपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और पांढुर्णा जिलों में वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक प्रदेश के तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. आने वाले दिनों में प्रदेश के और हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं.

किसानों के लिए विशेष सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को बारिश के दौरान सिंचाई, उर्वरक और कीटनाशकों के छिड़काव से बचने की सलाह दी है. खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था बनाए रखने और कटाई की गई फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखने की भी अपील की गई है. पशुपालकों को पशुओं को खुले स्थान पर न छोड़ने और सुरक्षित शेड में रखने की सलाह दी गई है
Related Articles

Latest News