Weather Update : मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश पर सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन और नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई क्षेत्रों में आंधी, बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां बनी हुई हैं। विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक 4 जून को प्रदेश के अनेक जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश और कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की संभावना है।
Weather Update : मौसम विभाग ने स्थिति को देखते हुए 40 जिलों में येलो अलर्ट और 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बदलाव के चलते लोगों को भीषण गर्मी और उमस से कुछ राहत मिल सकती है, हालांकि तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है। प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम का यह उतार-चढ़ाव जारी रहने के आसार हैं।
Weather Update : MP मौसम सुहावना बना रहेगा –
मौसम विभाग के अनुसार, 4 जून को राज्य के अधिकांश जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही एक ट्रफ लाइन की वजह से प्रदेश के बड़े हिस्से में प्री-मानसून गतिविधियां देखने को मिलेंगी. राजधानी भोपाल और इसके आसपास के इलाकों में दोपहर के बाद गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. इस दौरान 12 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
Weather Update :कई जिलों में भारी बारिश और तूफान की संभावना –
Weather Update : अधिकांश जिलों में राहत के आसार कम –
मौसम विभाग के आउटलुक के अनुसार, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में आगामी 4 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. हालांकि, इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे जून के दूसरे सप्ताह में गर्मी का असर एक बार फिर बढ़ सकता है. दक्षिण-पश्चिम मानसून के भी 4 जून के आसपास केरल और तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं.











