Thursday, May 21, 2026
Homeमध्य प्रदेशWest Central Railway :अप्रैल में टिकट चेकिंग से रेलवे को 12.35 करोड़...

West Central Railway :अप्रैल में टिकट चेकिंग से रेलवे को 12.35 करोड़ का राजस्व प्राप्त

West Central Railway : जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल में प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के निर्देशानुसार तीनों मंडलों में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य अधिकारियों के नेतृत्व में यात्री गाड़ियों एवं स्टेशनों पर समय-समय पर टिकट जांच अभियान चलाए गए।
इन अभियानों के परिणामस्वरूप पश्चिम मध्य रेल ने चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल 2026 में कुल 01 लाख 75 हजार मामलों में अनबुक्ड लगेज, बिना टिकट यात्रा तथा अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्री शामिल थे। इनसे अतिरिक्त किराया एवं जुर्माना सहित कुल 12 करोड़ 35 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया गया।

यह राशि पिछले वर्ष इसी अवधि में वसूले गए 10 करोड़ 30 लाख रुपये के जुर्माने की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है।

West Central Railway
West Central Railway
West Central Railway :The performance at Headquarters and Divisions in the month of April of the current financial year was as follows:-

मुख्यालय सीसीएम स्क्वाड : मुख्यालय के टिकट निरीक्षकों द्वारा चलाए गए टिकिट जाँच अभियान में बिना टिकिट/अनबुक्ड लगेज/अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों के 02 हजार प्रकरण पकड़े गए, जिनसे 18 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।

Jabalpur Division: टिकट निरीक्षकों द्वारा चलाए गए जांच अभियान में 68 हजार प्रकरण पकड़े गए, जिनसे 05 करोड़ 20 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।

West Central Railway
West Central Railway

Bhopal Division: टिकट जांच के दौरान 64 हजार प्रकरण दर्ज किए गए, जिनसे 04 करोड़ 60 लाख रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया गया।

Kota Division: टिकट निरीक्षकों ने अभियान के दौरान 41 हजार प्रकरण पकड़े, जिनसे 02 करोड़ 37 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

West Central Railway
West Central Railway
West Central Railway : रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि बिना टिकट यात्रा न करें। यात्रा से पूर्व उचित टिकट अवश्य लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

यात्रियों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाणिज्य विभाग एवं आरपीएफ के समन्वय से पश्चिम मध्य रेल द्वारा ट्रेनों में टिकट चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे।

Related Articles

Latest News