Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशजंगली सुअर से हड़कंप, किया मासूम बच्ची पर हमला,अस्पताल ले जाते वक्त...

जंगली सुअर से हड़कंप, किया मासूम बच्ची पर हमला,अस्पताल ले जाते वक्त मौत

गंजबासौदा (विदिशा)। एमपी के विदिशा के ग्राम आकाडोडा में आज सूअर ने घर के बाहर खेल रही 7 साल की बच्ची पर हमला कर दिया। सूअर ने दांत बच्ची के पेट में घुसा दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

परिजन उसे तुरंत बाइक से लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

हरि सिंह ने बताया कि उनका घर गांव से दूर जंगल की सीमा के पास स्थित है। उनकी बेटी किरण घर के बाहर खेल रही थी। घटना के समय पिता मजदूरी पर गए हुए थेए जबकि मां घर में अकेली थी।

तभी अचानक जंगल की ओर से आए जंगली सूअर ने बच्ची पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने जब यह मंजर देखा तो तुरंत मां को सूचना दी।

मां ने फोन कर अपने पति को बुलाया, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल किरण को इलाज के लिए दोपहर करीब 12 बजे गंजबासौदा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

सरकारी अस्पताल में डॉक्टर्स ने बच्ची का प्राथमिक इलाज किया। लेकिन घाव बहुत गहरा होने और स्थिति नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए विदिशा रेफर कर दिया गया।

विदिशा ले जाते समय रास्ते में ही करीब 3 बजे बच्ची की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है।

पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि हरिसिंह के दो बेटे व एक बेटी है, जो सरकारी स्कूल में दूसरी कक्षा में अध्ययनरत रही।

Related Articles

Latest News