Ladli Behna Yojana :मध्यप्रदेश की लाडली बहनों के लिए 14 जून बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लाडली बहना योजना की 37वीं किस्त सागर जिले के देवरी विधानसभा क्षेत्र के केसली से जारी कर सकते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।
यदि कार्यक्रम तय होता है तो मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में ₹1500 की राशि ट्रांसफर करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर केसली में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस दौरान वे करीब ₹350 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी कर सकते हैं, जिससे यह कार्यक्रम महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
लाडली बहना योजना की 37वीं किस्त कितनी महिलाओं को मिलेगी?
लाडली बहन योजना की किस्त का स्टेटस कैसे करें चेक?
लाडली बहना योजना की किस्त का स्टेटस महिलाएं घर बैठे आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं और ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ वाले विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अपनी समग्र आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को भरते ही आपके सामने भुगतान से जुड़ी पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिससे आप जान सकेंगी कि किस्त आपके खाते में ट्रांसफर हुई है या नहीं।
लाडली बहना योजना की पात्रता क्या?
मध्य प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना का लाभ केवल पात्र महिलाओं को दिया जाता है। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी विवाहित, विधवा, परित्यक्ता और तलाकशुदा महिलाएं आवेदन कर सकती हैं, जिनकी आयु आवेदन के समय 21 से 60 वर्ष के बीच हो। लाभ पाने के लिए परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होना आवश्यक है और परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए। इसके अलावा, परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि या चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए। इन निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करने वाली महिलाओं को योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।











