Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशअवैध गर्भपात से युवती की मौत, जंगल में मिली थी लाश, झोलाछाप...

अवैध गर्भपात से युवती की मौत, जंगल में मिली थी लाश, झोलाछाप डाक्टर गिरफ्तार

मंडला। एमपी के मंडला स्थित ग्राम तबलपानी घुघरी के जंगल में मिली युवती की लाश व भू्रण के मामले में पुलिस ने झोलाछाप डाक्टर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

युवती के पेट में सात माह का गर्भ था, इसके बाद भी उसका गर्भपात कराया गया, जिससे युवती की मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तबलपानी गांव के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती का शव मिला था। शव से कुछ ही दूरी पर लगभग 4 से 5 माह का एक भ्रूण भी बरामद हुआ।

बाद में शव की पहचान घटना स्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर स्थित एक नजदीकी गांव की 27 साल की युवती के रूप में हुई। वह हाल ही में राजकोट (गुजरात) से काम कर वापस लौटी थी।

पुलिस जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि युवती करीब 7 माह की गर्भवती थी, हालांकि उसके परिजन इस बात से अनजान थे। युवती इलाज के लिए मंडला जाने की बात कहकर घर से निकली थी। वह नजदीकी गांव नयागांव में झोलाछाप डॉक्टर उदित पड़वार के पास गर्भपात कराने पहुंची।

डॉक्टर से इलाज कराने के बाद युवती परसवाह गांव में सुनील पूशाम के घर रुक गई। जब उसकी हालत बिगडऩे लगी, तो सुनील पूशाम ने ऑटो चालक रोशन नरते के साथ मिलकर उसे जंगल में छोड़कर फरार हो गए, जहां पर उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने इस मामले में झोलाछाप डॉक्टर उदित पड़वार, सुनील पूशाम और ऑटो चालक रोशन नरते को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। यदि इसमें किसी अन्य की संलिप्तता सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Latest News