Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशघर में घुसकर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म, दो पर केस दर्ज

घर में घुसकर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म, दो पर केस दर्ज

राजगढ़,(हि.स.)। कालीपीठ थाना क्षेत्र के ग्राम बांकपुरा में रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने गांव के दो युवकों पर घर में घुसकर जबरन गलत काम करने, विरोध पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाया है।घटना के दौरान पीड़ित घर में अकेली थी। पुलिस ने गुरुवार को मौके से फरार आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

पुलिस के अनुसार ग्राम बांकपुरा निवासी 28 वर्षीय महिला ने बताया कि बीती रात गांव का नाहरसिंह तंवर और गजराजसिंह तंवर जबरन घर में घुस गए, जिन्होेंने जान से मारने की धमकी देते हुए गलत काम किया और मौके से भाग गए।

बताया है कि महिला अपने पति को छोड़कर पिछले आठ-दस साल से मायके बांकपुरा में रह रही थी और घटना के दौरान उसके मां-बाप रिश्तेदारी में बाहर गांव गए हुए थे, साथ ही भाई काम के वास्ते बाहर था। पुलिस ने मौके से फरार आरोपितों के खिलाफ धारा 64, 70 (1), 332, 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

Related Articles

Latest News