पन्ना में सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात पुलिस ने आमजन को जागरूक करने के लिए अनोखे अंदाज़ में अभियान चलाया। नगर में निकाली गई जागरूकता रैली को पुलिस कप्तान निवेदिता नायडू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में कलाकार मोहन लाल जड़िया ‘यमराज’ के प्रतीकात्मक रूप में नजर आए, जिन्होंने हेलमेट पहनने, ओवरस्पीडिंग से बचने और मोबाइल फोन का उपयोग न करने का संदेश दिया। यातायात थाना प्रभारी ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने वालों को मिलने वाले प्रोत्साहन की जानकारी दी।











