Monday, July 1, 2024
Homeटॉप न्यूजपीएम मोदी-राष्ट्रपति पुतिन के बीच होगी शिखर वार्ता, विदेश मंत्रालय ने की...

पीएम मोदी-राष्ट्रपति पुतिन के बीच होगी शिखर वार्ता, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

नई दिल्ली (हि.स.)। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को पुष्टि की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शिखर वार्ता की तैयारी की जा रही है। हालांकि शिखर वार्ता की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि भारत और रूस के बीच शिखर वार्ता का आयोजन एक नियमित प्रक्रिया है। अब तक 21 बार शिखर वार्ता हो चुकी है।

प्रवक्ता ने कहा कि कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में आयोजित होने वाली संघाई सहयोग संगठन की शिखर वार्ता में विदेश मंत्री एस जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह शिखर वार्ता 3 और 4 जुलाई को आयोजित होगी।

मोदी और पुतिन की शिखर वार्ता के आयोजन की पुष्टि रूस के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से भी की जा चुकी है। कूटनीतिक सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं के बीच आठ जुलाई को शिखर वार्ता होगी। इसमें दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग से संबंधित समझौता हो सकता है।

टॉप हेडलाइंस

मप्र विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से, 3 जुलाई को पेश होगा बजट

भोपाल (हि.स.)। मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार 1 जुलाई से शुरू हो रहा है, जो 19 जुलाई तक चलेगा। इस...

देश के 30वें थल सेना प्रमुख बने लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, संभाला कार्यभार

नई दिल्ली (हि.स.)। देश के 30वें सेना प्रमुख के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने रविवार को कार्य भार संभाल लिया। उन्होंने चार...

सेवानिवृत्त हुए थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

नई दिल्ली (हि.स.)। थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे चार दशकों से अधिक की राष्ट्र सेवा के बाद रविवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके...

ATPS की विद्युत यूनिट का स्थापना के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, बनाया सतत 300 दिन...

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई के अभ‍ियंताओं व कार्मिकों के समर्पण, कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता ने 210 मेगावाट स्थापित...

परिवहन विभाग के चेक पॉइंट पर तैनात होंगे होमगार्ड के जवान, 26 जिलों में...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन के अंतर्गत देश में अनेक कार्य किए जा...

विराट-रोहित के बाद रवीन्द्र जडेजा ने भी किया टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का...

नई दिल्ली (हि.स.)। स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा ने भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

बिजली कंपनी ने एक झटके में नौकरी से निकाले 164 कर्मी, सभी के नाम...

बिजली कंपनी ने एक झटके में 164 कर्मियों को नौकरी से निकाल दिया, इतना ही नहीं वे आगे बिजली कंपनी में दोबारा नौकरी न...

एक जुलाई देश और मध्यप्रदेश के लिए विशेष दिन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कल एक जुलाई का दिन पूरे देश और प्रदेश के लिए एक विशेष दिन...

एमपी के 17 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना, प्रदेश में एक्टिव हैं...

भोपाल (हि.स.)। मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में मानसून की बौछारें पड़ रही...